Popup Image
Advertisement

बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता फांसी के फंदे पर झूले

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने बीती रात फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

मृतक का नाम जगदीश पिता शांतिलाल जायसवाल निवासी पिपलई (घट्टिया) है। परिजनों और घट्टिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी ने स्कूल में साथ पढऩे वाले जैथल टेंक निवासी युवक से शादी कर ली थी जिससे पिता खुश नहीं थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने बुधवार को बेटी को विदा भी कर दिया लेकिन फिर संभवत: बदनामी के डर से उन्होंने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन जब सुबह ४ बजे जागे तो जगदीश फांसी के फंदे पर लटका था।

परिजन उन्हेंं तुरंत चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि बेटी की लव मैरिज से पिता खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें