Advertisement

जहर खाने से छात्रा की मौत, यात्री प्रतीक्षालय में युवक ने फांसी लगाई

उज्जैन। संडे को एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना चिमनगंज थाना क्षेत्र के पुष्पांजलि नगर की है। यहां रहने वाली 18 वर्षीय हिमांशी पिता महेश इंदर ने रविवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।

Advertisement

एक अन्य घटना में रविवार रात करीब 8 बजे चिमनगंज पुलिस को आगर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के पास यात्री प्रतीक्षालय में फंदे पर युवक का शव लटका मिला है। पुलिस ने बताया कि लोगों ने युवक को फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक का नाम-पता अभी तक पता नहीं चल पाया है। युवक ने सफेद रंग की शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी। उसने लाल रंग के गमछे से फंदा लगाया है। हुलिए से वो ग्रामीण या मजदूर नजर आ रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें