Popup Image
Advertisement

इंदौर में टेंट हाउस गोदाम में आग, रात में ही आसपास की खाली कराई बस्ती

इंदौर। इंदौर के चंदन नगर इलाके में बुधवार रात एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए करीब दो लाख लीटर पानी और 5 हजार लीटर फोम डाला गया।

Advertisement

रात में ही आसपास की बस्ती खाली कराना पड़ा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक गोदाम की आग बुझा ली गई है। धुआं निकल रहा है। गर्म मलबे को ठंडा करने के लिए फायर फाइटर मौके पर मौजूद हैं। आग ग्राम सिंदौड़ा के लालजी टेंट हाउस में लगी है। गोदाम 20 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा के एरिया में बना हुआ है। रात में करीब 11 बजे फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची थी। गोदाम में रखे टेंट के सामान से आग ने भीषण रूप ले लिया था।

इधर, बंद पड़े फर्नीचर शोरूम में आग

Advertisement

पलासिया में संजीवनी अस्पताल के पास एक बंद पड़े फर्नीचर गोदाम में देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग को दो घंटे में काबू पाया। यहां पुराने फर्नीचर के साथ आर्टिफिशयल सामान बेचने का काम किया जाता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें