Advertisement

पूर्व मंत्री दीपक जोशी की घर वापसी, BJP में हुए शामिल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने घर वापसी कर ली, यानि वे फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) शामिल हो गए हैं। आज उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो गए थे और खातेगांव सीट से चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें 12,542 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। दीपक जोशी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे, वे मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे थे लेकिन एक नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया था जिसे अब उन्होंने ही पलट दिया है और घर वापस आ गए हैं।

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने 6 मई 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इस अवसर पर वे अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तस्वीर साथ लेकर पहुंचे थे। दीपक जोशी ने तब कहा था कि उन्होंने अपने पिता के सम्मान के लिए भाजपा छोड़ी है और कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें