Popup Image
Advertisement

फ्रीगंज में भी होगा हेरिटेज होटल, 27 करोड़ रुपए से बदलेगा ग्रांड होटल का स्वरूप

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के हार्ट सेंटर फ्रीगंज में भी अब हेरिटेज होटल होगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने ग्रांड होटल के कायाकल्प का काम शुरू कर दिया है। 27 करोड़ की लागत वाले ग्रांड होटल में 12 लग्जरी रूम, रूफटॉप रेस्टोरेंट, आधुनिक किचन और लिफ्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। शुक्रवार से काम शुरू हो गया।

Advertisement

दरअसल, ग्रांड होटल करीब 70 साल पुराना है। अब तक इसका संचालन नगर निगम करता था। हाल ही में इसे मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम को सौंपा गया है। पर्यटन निगम का प्लान इसे सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल की तरह विकसित करने का है। लंबे-चौड़े लॉन वाले होटल के 12 कमरों को लग्जरी बनाया जाएगा। अभी होटल में किचन और रेस्टोरेंट की सुविधा नहीं है, ग्रेड १ ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए दोनों की व्यवस्था की जाएगी। निगम का प्लान होटल की छत के बड़े उपयोग का है। ऐसे में इस पर रूफटॉप रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। इसकी क्षमता करीब 300 सीट की रहेगी।

शुक्रवार को महापौर बंगले की तरफ की दीवार तोडक़र काम शुरू किया गया। हालांकि होटल की इमारत में तोडफ़ोड़ नहीं की जाएगी। इसे मौजूदा स्वरूप में ही रखकर विकास किया जाएगा। भोपाल की संजना कंस्ट्रक्शन यह काम कर रही है। अगले चरण में महापौर, निगमायुक्त, बंगला और परिसर के अन्य मकानो को भी होटल के दायरे में लिया जाएगा।

Advertisement

राजसी वैभव फील कर पाएंगे ग्राहक
ग्रांड होटल के कमरे और रेस्टोरेंट को शाही लुक दिया जाएगा। यहां ठहरने वाले अतिथि राजसी वैभव फील कर पाएंगे। रेस्टोरेंट में भी राजसी व्यंजन परोसने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें