Advertisement

फ्रेंडशिप डे : युवाओं में दिखा जोश मित्रों की कलाई पर बांधे बैंड

बाजारों में रौनक बैंड से लेकर गिफ्ट आइटम की बढ़ी मांग

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अगस्त के पहले रविवार को आए संडे पर फ्रेंडशिप का जोश युवाओं में दिखाई दिया। इन्होंने अपने मित्रों के हाथों पर बैंड बांधे और एक दूसरे को गिफ्टस भी दिए। गिफ्ट गैलरियों ने फ्रेंडशिप के लिए कई तरह के आयटम मंगवाए थे।

फ्रेंडशिप डे की रौनक शहर के बाजारों में शनिवार से ही दिखाई दी और इसके चलते बड़ी संख्या में युवा यहां बैंड और गिफ्ट की खरीदी करने पहुंचे। इस बार फ्रेंडशिप बैंड, स्टाइलिश ब्रेसलेट, टेडी बियर और आकर्षक गिफ्ट आइटम की बिक्री पर जोर रहा। दुकानों पर रंग-बिरंगे बैंड और सॉफ्ट टॉय ने भी ग्राहकों को खूब आकर्षित किया।

Advertisement

फ्रीगंज क्षेत्र के दुकानदार किशोर मुलानी ने बताया कि इस बार बाजार में 5 से 500 तक की कीमत के फ्रेंडशिप बैंड और ब्रेसलेट उपलब्ध हैं। दोस्तों को उपहार देने के लिए 500 से 10,000 तक की रेंज में टेडी बियर, गिफ्ट हैम्पर, शोपीस और अन्य आकर्षक गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। युवाओं के बीच क्रिस्टल बीड्स वाले ब्रेसलेट और बड़े टेडी बियर की विशेष मांग देखी जा रही है।

दुकानदारों का कहना है कि फ्रेंडशिप डे का रुझान स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं में ज्यादारहा। इन लोगों ने अपने दोस्तों के लिए बैंड के साथ चॉकलेट, सॉफ्ट टॉय और अन्य उपहार भी खरीदे। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से शाम तक ग्राहकों की अच्छी आवाजाही रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें