Advertisement

नेतानगरी से आजाद होगा, उज्जैन का PWD रेस्ट हाउस

अब 1 हजार रुपए चुकाकर करें ऑनलाइन बुक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अब तक नेतानगरी के कब्जे में रहने वाले उज्जैन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अब आम आदमी भी रुक सकेगा। 1 हजार रुपए चुकाकर रेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। उज्जैन रेस्टहाउस में 14 कमरे हैं। एक में किचन और दूसरे में हॉल संचालित होता है।

दरअसल, राज्य शासन ने प्रदेश के 267 पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि आमआदमी को रेस्टहाउस की सुविधा देने का फैसला 2023 का था, पर इस पर अमल अब शुरू किया गया है। ऑनलाइन बुकिंग विभाग की वेबसाइट पर जाकर की जा सकेगी। इसके लिए एक हजार रुपए किराया चुकाना होगा।

Advertisement

जानिए उज्जैन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस को

उज्जैन में पीडब्ल्यूडी का रेस्ट हाउस देवासरोड पर पुलिस आफिसर्स मैस से सटा हुआ है। इसमें 14 कमरे, एक हॉल और एक मैस है।

Advertisement

अधिकतर कमरों पर अनाधिकृत तौर पर नेताओं, उनके ड्राइवर या सहायकों को कब्जा रहता है।

 सभी 14 कमरे एसी और अटैच्ड लैट-बॉथ हैं।

रेस्ट हाउस 24 घंटे के लिए दिया जाता है। चैक इन और चैक आउट का टाइम फिक्स नहीं है। यानी जब भी चैक इन होगा उसके 24 घंटे बाद का समय चैक आउट रहेगा।

रेस्टहाउस में मैस है। यह किफायती दर पर चाय-काफी, नाश्ता, लंच और डिनर मिलता है।

खाना गेस्ट की पसंद अनुसार तैयार किया जाता है। राशि भी उसी अनुसार तय होती है।

सर्किट हाउस भी, पर सिर्फ अफसर, नेता और न्यायाधीशों के लिए

उज्जैन में पीडब्ल्यूडी का सर्किट हाउस भी है लेकिन यह अफसर, नेता और न्यायाधीशों के लिए हैं। इसमें 2 सुइटस सहित 9 कमरे हैं। रूम नंबर 1 वीवीआईपी (राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री) के लिए हमेशा आरक्षित रहता है। शेष प्रोटोकॉल अनुसार दिए जाते हैं। प्रोटोकॉल प्रभारी प्रतीक यादव कहते हैं कि रेस्टहाउस की बुकिंग की जानकारी मिली है। उज्जैन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 14 कमरे, एक किचन और एक हॉल हैं।

इन विभागों के रेस्टहाउस भी उज्जैन

धार्मिक शहर होने से उज्जैन में अन्य विभागों के रेस्ट हाउस हैं। इनमें पीएचई का शीतल रेस्टहाउस, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का ज्योतिनगर रेस्ट हाउस, वनविभाग का दमदमा रेस्ट हाउस, कालिदास अकादमी रेस्टहाउस, सम्राट विक्रमादित्य विवि रेस्ट हाउस, इंकम टैक्स, सेंट्रल जीएसटी और रेलवे के रेस्टहाउस भी शामिल हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें