अनोखी पहल : गरीब बच्चें को दो रुपए फीस पर मिलेगी कोचिंग

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी और प्रेरणादायी पहल की शुरुआत हुई है। अब कमजोर आय वर्ग के बच्चे मात्र दो रुपए रोजाना की फीस पर अच्छी शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इस अनूठे कोचिंग सेंटर में स्कूली विषयों के साथ-साथ बच्चों को सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी में भी पारंगत किया जाएगा।
बैरवा समाज के डॉ. सूरज गागे और उनकी पत्नी श्रद्धा ने कोचिंग सेंटर की रूपरेखा तैयार की है। श्रद्धा के ुमुताबिक अक्सर आर्थिक तंगी के कारण कमजोर आयवर्ग के बच्चे निजी कोचिंग की भारी-भरकम फीस नहीं भर पाते हैं। उन्होंने खुद भी संघर्षों के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की है और वे भी बच्चों की इस मजबूरी को भली-भांति परिचित हैं। इसी मकसद से उन्होंने और उनके पति ने यह कोचिंग खोलने का निर्णय लिया ताकि गरीब बच्चों का भविष्य संवार सके और वे उच्च शिक्षा हासिल कर सकें।
पहली से पांचवीं कक्षा से होगी शुरुआत
कोचिंग 26 अगस्त से 227/12 देसाई नगर के पते पर शुरू होगी। शाम ६ से ७ बजे तक कोचिंग क्लास लगेगी। शुरुआती चरण में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को कोचिंग मिलेगी।









