पेड़ के नीचे लग रही थी बाजी, पुलिस ने पहुंचकर 7 जुआरियों को पकड़ा

जुआरियों के कब्जे से 36,750 रुपए कैश, 6 मोबाइल-ताशपत्ते जब्त
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन/तराना। तराना क्षेत्र के ग्राम सिद्धिपुर निपानिया में पेड़ के नीचे जुए की बाजी लगा रहे सात जुआरियों को पुलिस ने धरदबोचा। इसके पास से 36,750 रुपए कैश, 6 मोबाइल और ताशपत्ते जब्त किए गए।
तराना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिद्धिपुर निपानिया फंटे के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी के पीछे खेत की मेड़ के पास पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे हैं।
इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी और सात जुआरी आफताब उर्फ गोलू पिता मोहम्मद युनूस निवासी जूना सोमवारिया, उज्जैन, अरशद पिता हनीफ निवासी महुपुरा, शाजापुर, शाबिर पिता गफूर फकीर निवासी ग्राम बैरागढ़, देवास, इकबाल पिता सरदार निवासी बिछड़ौद, घट्टिया, सलमान पिता अकबर निवासी बिछड़ौद, घट्टिया, अमरदीप सिंह पिता गुरुमीत सिंह निवसी आदर्शनगर, देवास और निजाम पिता गफूर निवासी देवास को पकड़ा। इनके कब्जे से कुल 36,750 रुपए नकद, ६ एंड्रॉयड मोबाइल ताशपत्ते जब्त किए गए। सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।









