Advertisement

युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। सत्यम अपार्टमेंट में रहने वाली 21 वर्षीय युवती मेडिकल पर बिलिंग का काम करती है। कल वह काम पर जा रही थी तभी एक युवक ने उसे रोका और हाथ पकडक़र उससे आपत्तिजनक हरकत की। युवती ने मंगेतर के साथ नीलगंगा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सत्यम अपार्टमेंट में रहने वाली 21 वर्षीय युवती मेडिकल पर काम करने जा रही थी तभी उसे अजहर उर्फ अजहद ने रोका और हाथ पकडक़र छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर अजहर भाग गया। आसपास के लोगों ने युवती को बताया कि अजहर अग्रवाल मेडिकल पर काम करता है। युवती अपने मंगेतर सचिन के साथ मेडिकल पर पहुंची और अजहर की जानकारी लेने के बाद नीलगंगा थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें