Popup Image
Advertisement

अच्छी खबर: बाल विवाह के मामले कई देशों में बढ़े पर भारत में घटे

8.38% लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में भारत में कर दी जा रही है।

Advertisement

नईदिल्ली। बीते कुछ सालों में कई देशों में बाल विवाह और समय से पहले बच्चे पैदा करने की दरों में वृद्धि हुई है। हालांकि, भारत में ऐसे मामलों में कमी आई है। नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित अध्ययन में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं ने 106 देशों पर शोध किया।

बाल विवाह की दरें अब भी अधिक

Advertisement

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बाल विवाह की दरें अब भी अधिक बनी हुई हैं। बांग्लादेश में 55.55 लड़कियां 18 साल से कम उम्र में ब्याही जा रही हैं। सेंट्रल अफ्रीका में 49 फीसदी, माली में यह दर 39 फीसदी है। सबसे कम दर ट्यूनीशिया की है यहां केवल 0.46 फीसदी लड़कियों की ही शादी 18 साल से कम में हो रही है।

भारत की क्या स्थिति?
शोध में कहा गया, भारत में अभी 8.38 लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में कर दी जा रही है। वहीं, 3.62 किशोरियां 19 साल से कम उम्र में मां बन रही हैं। कम उम्र में शादी व मां बनने का असर स्कूली शिक्षा पर पड़ रहा है। भारत में 5.70 लड़कियां स्कूल से बाहर हैं।

Advertisement

106 देशों पर अध्ययन

इथियोपिया के वोलो विश्वविद्यालय तथा कनाडा के मैकमास्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने भारत समेत 106 देशों पर अध्ययन किया। इसमें 1990 से 2023 तक के 12 लाख से ज्यादा किशोरियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।

शोध में यह भी सामने आया

भारत में 8.38 फीसदी लड़कियों का बाल विवाह, करीब चार फीसदी 19 साल से पहले मां बन रही

 छह फीसदी लड़कियां देश में स्कूल से बाहर हैं

नेचर साइंटिफिक जर्नल में शोध प्रकाशित हुआ

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें