Advertisement

गोरकर बंधु मर्डर केस : 2 आरोपियों का कोर्ट में समर्पण

3 अगस्त तक का रिमांड; अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नीलगंगा चौराहा पर हुए गोरकर परिवार के दो बेटो के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड और जानलेवा हमले के मामले में शामिल दो और आरोपियों ने बुधवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कोर्ट पहुंचकर दोनों का 3 अगस्त तक का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि गहन पूछताछ की जा सके।

नीलगंगा चौराहा पर 18 जुलाई की रात गोरकर परिवार पर पासी समाज के 15 -20 बदमाशों ने कातिलाना हमला कर दिया था। बदमाशों ने इस दौरान अंधाधुंध गोलियां चलाईं तथा तलवार व चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए।

Advertisement

इस खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों लोकेश गोरकर और जय उर्फ जितेश गोरकर की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि मृतकों के चाचा दिलीप उर्फ दिल्लू पहलवान और उनका पुत्र तपन गोरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नीलगंगा थाना पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में रोशन पासी, राकेश पासी, नरेश पासी, संजय पासी, दुर्गेश पासी, रोहित पासी, मंजू उर्फ मीना और सन्नी पासी सहित अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया था।

बुधवार को इन दो आरोपियों ने किया सरेंडर

Advertisement

घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद, बुधवार दोपहर को हमले में शामिल दो आरोपियों ने कोर्ट में संजय पिता रामलखन पासी निवासी जबरन कॉलोनी और वेदू पिता दीपक पासी निवासी महू, इंदौर ने समर्पण कर दिया। खबर मिलते ही थाना प्रभारी तरुण कुरील के निर्देश पर एसआई यादवेन्द्र परिहार ने कोर्ट पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया और अदालत से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दोनों को 3 अगस्त तक रिमांड पर सौंप दिया है। थाना प्रभारी कुरील के मुताबिक, इस दोहरे हत्याकांड में अब तक लगभग 15 आरोपी सामने आ चुके हैं। मुख्य आरोपी रोशन पासी और उसके 4 अन्य साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

अब तक 8 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते अब तक इस मामले में 10 आरोपी शिकंजे में आ चुके हैं। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी नरेश पासी को लालपुल के पास से दबोचा था। एक नाबालिग सहित पीयुष पासी और विवेक वर्मा को पिछले शुक्रवार को मंछामन मल्टी से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा अथर्व गर्ग, राकेश पासी, दुर्गेश पासी और मंजू उर्फ मीना बोरासी को भी गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बुधवार को कोर्ट में सरेंडर करने वाले दो आरोपियों को मिलाकर अब कुल 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें