अनाज व्यापारी ने जहर खाकर की आत्महत्या

कर्ज से परेशान होने पर उठाया कदम, पुलिस ने कराया पीएम
उज्जैन। उन्हेल अनाज मंडी के एक व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
जीवन पिता प्रेमचंद जैन (60) उन्हेल अनाज मंडी में दुकान संचालित करते थे। बुधवार शाम उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें चेरिटेबल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां रात 2 बजे उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजन ने बताया कि जीवन जैन के दो बच्चे हैं जो विवाहित हैं। व्यापार में कर्ज होने के कारण पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। संभवत: इसी कारण उन्होंने आत्महत्या की।
दुपट्टे से फांसी लगाई
कमल पिता मोहन परिहार निवासी बापूनगर ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के बाहर खेल रही बेटी चंचल और पुत्र दीपक ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। उनकी बहन विद्या ने बताया कि भाभी 10 वर्ष पहले कमल को छोड़कर चली गई थी। वह बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे।









