Popup Image
Advertisement

जीआरपी ने लौटाए गहनों से भरे बैग

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। जीआरपी ने शनिवार रात ईमानदारी की मिसाल पेश की। उन्होंने चैन्नई-जयपुर एक्सप्रेस के ए-१ और ए-२ कोच में से लावारिस हालत में मिले दो ट्रॉली बैग यात्रियों तक सुरक्षित पहुंचा दिए। इन बैग में ८.२५ लाख रुपए के आभूषण थे।

Advertisement

दरअसल, अर्चना जॉर्ज इस ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। वह नागपुर में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं। उन्होंने अपने ट्रॉली बैग कोच में रखे थे। जल्दबाजी में वह नागपुर स्टेशन पर उतर गईं और बैग ट्रेन में ही भूल गईं। इस दौरान ट्रेन में गश्त कर रहे एसआई शिवसिंह बघेल और कांस्टेबल प्रदीप कुमार को जब यह बैग लावारिस हालत में दिखे तो उन्होंने वारिस की तलाश शुरू की। ट्रेन चार्ट से पता चला कि संबंधित सीट पर अर्चना जॉर्ज बैठी थीं।

ऐसे में उन्हें कॉल किया गया। उन्होंने बैग अपने होने की जानकारी दी। उन्होंने इंदौर निवासी अपने परिजन अर्पणा पिता श्रीधर साहू को बैग लेने के लिए उज्जैन भेजा। यहां तस्दीक करने के बाद ट्रॉली बैग अर्पणा के सुपुर्द कर दिया गया। बैग में सोने की २ चेन, ७ ईयर रिंग, १ नीलम की अंगूठी, १ चांदी की अंगूठी, २ मोतियों की माला, महंगी साडिय़ां और गिफ्ट थे। इनकी कीमत करीब ८.२५ लाख रुपए थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें