Advertisement

Haj Suvidha Smartwatch Controversy: 7 हजार की घड़ी पर बवाल, दावा- एक चार्ज में सिर्फ 2 घंटे चल रही बैटरी

हज सुविधा स्मार्टवॉच: यात्रियों की बढ़ी टेंशन, बैटरी और कनेक्टिविटी को लेकर उठे सवाल

हज यात्रा पर सऊदी अरब गए कई भारतीय यात्रियों की परेशान होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यात्रियों की इस मुसीबत की वजह ‘हज सुविधा स्मार्टवॉच’ है, जो ढंग से काम नहीं कर पा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 7 हजार रुपये की कीमत वाली यह घड़ी एक बार फुल चार्ज होने के बाद मुश्किल से 2 घंटे का बैकअप दे पा रही है। GPS से लैस इस स्मार्टवॉच को हज कमेटी ऑफ इंडिया (HCoI) ने जारी किया था। यात्रियों की डिजिटल सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए यात्रा पर निकलने से पहले 1.2 लाख से ज्यादा भारतीय हाजियों को यह डिवाइस दी गई थी। इस वॉच को बनाने वाली कंपनी का नाम ‘सेक्यो’ (Sekyo) बताया जा रहा है।

Advertisement

आखिर क्या है यह हज सुविधा स्मार्टवॉच?

इस खास स्मार्टवॉच की कार्यप्रणाली को समझाने के लिए कंपनी ने YouTube पर एक AI जनरेटेड वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो के मुताबिक:

  • इस स्मार्टवॉच में पहले से ही एक डेटा सिम कार्ड इन-बिल्ट है, जिसे खास तौर पर सऊदी अरब के नेटवर्क के हिसाब से सेट किया गया है।

    Advertisement
  • वॉच को सुरक्षित तरीके से चार्ज करने के लिए इसके बॉक्स में एक मैग्नेटिक चार्जिंग केबल दी गई है।

  • कंपनी के मुताबिक, सऊदी अरब पहुँचने के बाद यात्रियों को इस वॉच को एक बार रीस्टार्ट करके चार्जिंग पर लगाना होगा। इसके बाद कुछ ही घंटों में यह ‘हज सुविधा ऐप’ को ऑटोमैटिक अपडेट कर लेगी।

    Advertisement
  • यह घड़ी भारत में अपने पूरे फीचर्स के साथ काम नहीं करेगी, यह केवल सऊदी अरब की लोकेशन पर ही एक्टिव होगी।

  • इसे चार्ज करने के लिए हमेशा 10 वॉट (10W) से कम क्षमता वाले USB चार्जर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इससे ज्यादा पावर का चार्जर वॉच को डैमेज कर सकता है।

  • कंपनी ने साफ किया है कि कोई भी यात्री अपनी वॉच किसी दूसरे हाजी के साथ न बदले, क्योंकि हर एक घड़ी एक खास व्यक्ति के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।

  • यात्रियों से अपील की गई है कि वे इसके सिम कार्ड को बाहर न निकालें और डिवाइस के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न करें।

इस वॉच के मेन फीचर्स क्या हैं?

  • पावर बटन: इससे स्क्रीन को ऑन किया जा सकता है और पिछली स्क्रीन पर वापस जाया जा सकता है।

  • SOS बटन: किसी भी इमरजेंसी या आपातकालीन स्थिति में इस बटन को दबाते ही यात्री की लाइव लोकेशन तुरंत अधिकारियों तक पहुँच जाएगी।

  • इस डिवाइस के जरिए हाजियों को हज अधिकारियों की तरफ से रियल-टाइम अपडेट्स और जरूरी निर्देश मिलते रहेंगे।

  • इसमें सेहत का ख्याल रखने के लिए पेडोमीटर (कदम गिनने के लिए) और हेल्थ मॉनिटर दिए गए हैं, जो हार्ट रेट, ऑक्सीजन लेवल और ब्लड प्रेशर जैसी चीजें ट्रैक करते हैं।

  • दावा है कि यह घड़ी मक्का और मदीना की सही लोकेशन के आधार पर नमाज का बिल्कुल सटीक वक्त बताएगी। इसके साथ ही इस पर मौसम का हाल भी देखा जा सकता है।

यात्रियों ने उठाए क्वालिटी पर गंभीर सवाल

सियासत डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई हज यात्रियों ने शिकायत की है कि वॉच की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो रही है। साथ ही इसे चार्ज करने और नेटवर्क से कनेक्ट करने में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। हाजियों का कहना है कि उन्होंने इस यात्रा के लिए 4 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं और इस स्मार्टवॉच के लिए भी भुगतान किया है। उन्हें उम्मीद थी कि यह डिवाइस संकट के समय काम आएगी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

  • हाजियों ने यह घड़ी इस उम्मीद में पहनी थी कि इमरजेंसी में उन्हें मदद मिलेगी, लोकेशन ट्रैक हो सकेगी और हेल्थ पर नजर रखी जा सकेगी।

  • रिपोर्ट्स की मानें तो लगातार चार्ज करने के बाद भी स्मार्टवॉच की बैटरी बहुत तेजी से डाउन हो रही है।

  • एक यात्री ने बताया कि घड़ी के बाकी फीचर्स तो ठीक काम कर रहे हैं, लेकिन इसकी बैटरी बमुश्किल दो घंटे ही टिक पा रही है।

  • यात्रियों के मुताबिक, मीना और अराफात जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में जहाँ मोबाइल नेटवर्क अक्सर जाम रहता है, वहाँ यह वॉच पूरी तरह बेअसर साबित हो रही है।

  • खबरों में इसकी कीमत 7 हजार रुपये बताई गई है, और जिस ब्रांड की यह वॉच है, उसके बारे में आम लोगों को पहले से कोई खास जानकारी नहीं थी।

इस विवाद पर कंपनी ने क्या सफाई दी?

इस पूरे विवाद पर स्मार्टवॉच निर्माता कंपनी Sekyo का पक्ष भी सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कहा है कि हाजियों को सौंपने से पहले सभी प्रोडक्ट्स की पूरी टेस्टिंग की गई थी। हमारी स्मार्टवॉच आसानी से दो दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। अभी तक हमारे पास हार्डवेयर खराब होने या बदलने का कोई मामला नहीं आया है। हमने यात्रियों की मदद के लिए हिंदी और अंग्रेजी में यूजर मैनुअल और सपोर्ट वीडियो भी जारी किए हैं। कंपनी और हज कमेटी के मेंबर्स सऊदी अरब में यात्रियों की मदद के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

इस स्मार्टवॉच से जुड़ी बड़ी कमियाँ और चिंताएँ

  • सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कंपनी ने इस वॉच के साथ केवल मैग्नेटिक चार्जिंग केबल ही क्यों दी, उसके साथ पावर एडाप्टर क्यों नहीं दिया?

  • कंपनी ने साफ तौर पर 10W से कम के एडाप्टर का उपयोग करने को कहा है, जबकि आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स के साथ मिलने वाले चार्जर 10W से कहीं ज्यादा पावर के होते हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए अलग से कम वॉट का चार्जर ढूंढना एक बड़ी सिरदर्दी बन गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें