Advertisement

पत्नी से विवाद के बाद फांसी पर झूला

उज्जैन। पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। नागझिरी पुलिस ने बताया कि मालनवासा निवासी कपिल पिता खेमचंद भंडारी (45) का गुरुवार को पत्नी दिशा से विवाद हुआ। इनके दो बच्चे हैं और बड़ा बच्चा इंदौर रहकर पढ़ाई कर रहा है। विवाद के बाद पत्नी दिशा बड़े बेटे के पास इंदौर चली गई। इसी बीच कपिल ने जमकर शराब पी और मोहल्ले में हुड़दंग मचाता रहा। फोन पर हुड़दंग की सूचना मिलने पर दिशा ने अपनी बहन के बेटे विशाल को मालनवासा घर भेजा। जब विशाल मौके पर पहुंचा तब कपिल उसे फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत नागझिरी पुलिस को दी गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

कर्ज में डूबे सैलून संचालक ने जान दी
उज्जैन। नए साल की पहली रात कर्ज में डूबे एक सैलून संचालक ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मामला जवाहर नगर का है। यहां रहने वाले मनोज पिता जगदीश सेन (45) की महानंदानगर कांप्लेक्स में हेयर सैलून की दुकान है। गुरुवार की शाम पत्नी, माता-पिता, बहन घूमने गए थे। घर पर वह अकेला था। रात 10 बजे जब परिजन घर लौटे तो मनोज घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज पर करीब 10 लाख रुपएसे अधिक का कर्जा था और इस कारण वो लंबे समय से परेशान था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें