Popup Image

कृषि उपज मंडी परिसर में व्यापारी ने बनाई पिछले हिस्से में दुकान, हटाने गए इंजीनियर वापस लौटे

मंडी सचिव ने कहा- दुकान आगे हो या पीछे बस माल की अनुज्ञा होनी जरूरी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज कृषि उपज मंडी का एक व्यापारी मोहननगर की तरफ खुलने वाले रास्ते की तरफ मुंह करके दो दुकान बना रहा है। इसका निर्माण हटाने गए निगम अमले को एक फोन के बाद वापस लौटना पड़ा। दुकान के जरिये पिछले दरवाजे से मंडी टैक्स चुकाए बगैर उपज की निकासी होने की आशंका है। बावजूद इसके मंडी सचिव राजेश गोयल का कहना है कि हमें इससे कोई मतलब नहीं है कि माल की निकासी कहां से हो रही है, हमें तो बस अनुज्ञा चाहिए।

दरअसल, यह दुकान एक गोदाम के बाद रिक्त क्षेत्र में बनाई जा रही है। यह गोदाम कैलाशचंद्र मारू का है। खाली जगह पर वे दो दुकान बना रहे हैं। इस बात की जानकारी जब अन्य लोगों को लगी तो उन्होंने शिकायत कर दी। अपर आयुक्त सिंहस्थ संतोष टैगोर ने निर्माण हटाने के लिए उपयंत्री शिवम गुप्ता को भेजा लेकिन इस बीच उनके पास जोन अध्यक्ष विजयसिंह कुशवाह का फोन आ गया और रिमूवल गैंग लौट आई। पूछे जाने पर कुशवाह ने बताया कि मैंने रिमूवल गैंग से कागजात चैक करने के बाद कार्रवाई करने का कहा था।

Advertisement

अगर निर्माण अवैध है तो हटाना चाहिए।

इधर मंडी के पिछले हिस्से में हो रहे निर्माण पर मंडी सचिव राजेश गोयल का जवाब काबिलेगौर है। वह कहते हैं मंडी में होने वाले निर्माण से उन्हें कोई मतलब नहीं है, उनको मतलब सिर्फ माल की अनुज्ञा से है। माल की अनुज्ञा है तो वह कहीं से भी उठाया या ले जाया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें