Advertisement

माकड़ौन में हार्वेस्टर मालिक की हत्या

दो को हिरासत में लिया

Advertisement

माकड़ौन। माकड़ौन थाना क्षेत्र के पानखेड़ी गांव में श्योपुर निवासी हार्वेस्टर मालिक पप्पू पिता शिवनारायण उर्फ हरिनारायण की हत्या कर दी गई।

घटना रविवार देर रात की है। इसका पता सोमवार सुबह चला। तराना एसडीओपी भविष्य भास्कर, टीआई प्रदीप सिंह राजपूत और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पप्पू हार्वेस्टर लेकर माकड़ौन क्षेत्र में आया हुआ था। यहां वह अपने मजदूरों के साथ सोयाबीन कटाई का काम कर रहा था।

Advertisement

रविवार रात यह लोग पानखेड़ी के पास ढाबे पर रुके हुए थे। रात करीब 10.30 बजे ढाबा संचालक अनवर मंसूरी घर चला गया था। आशंका है कि इस बीच विवाद हुआ और पप्पू की हत्या कर दी गई। सूचना है कि उज्जैन रेलवे स्टेशन से दो हार्वेस्टर कर्मियों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें