Advertisement

हेडकांस्टेबल की पत्नी ने जहर खाया, मौत

उज्जैन। शुक्रवार सुबह ३२वीं बटालियन निवासी ममता पति रमेश सोलंकी (३२) की जहर खाने से मौत हो गई। ममता के पति रमेश हेडकांस्टेबल हैं और माधव नगर थाने में पदस्थ हैं। गुरुवार को ममता ने जहरीला पदार्थ खाया था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।

 

Advertisement

पंचायत की मोटर सुधार रहे मैकेनिक पर हमलाउज्जैन। बडऩगर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलू लोहाना में गुरुवार शाम को बलराम पिता नंदराम सोलंकी (४५) पंचायत की मोटर सुधार रहा था। उसी वक्त हारोड़ में रहने वाले सोहन ने उस पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। चरक भवन जिला अस्पताल में इलाज करा रहे बालाराम ने बताया कि सोहन से उसका कोई विवाद भी नहीं है। उसने सिर्फ धमकाने के लिए यह हमला किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें