Popup Image
Advertisement

भीषण सड़क हादसा : 150 फीट खाई में गिरी बस,36 की मौत

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, गौलीखाल (गढ़वाल) से सुबह रामनगर के लिए चली यात्री बस मार्चुला के पास खाई में जा गिरी। बस में 42 लोगों के बैठने की क्षमता थी। अब तक 30 यात्रियों की मौत। मार्चुला में इस स्थान पर पहले भी हादसे होते रहे हैं।

Advertisement

आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया- सल्ट और रानीखेत से रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया है। 20लोगों की मौत की सूचना आ रही है। रेस्क्यू के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता चल पाएगा। वहीं, एसडीएम सल्ट संजय कुमार ने बताया कि अभी 5 से ज्यादा मौतों की सूचना है।

बस किनाथ से रामनगर जा रही थी। ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे। कूपी के पास बस अनियंत्रित हो गई। पलटी खाते हुए करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement

बस 40 सीटर थी। बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें