Popup Image
Advertisement

होटल कारोबारी की जहर खाने से मौत

माकड़ोन निवासी 35 वर्षीय व्यवसायी की उज्जैन के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान, पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन। होटल कारोबारी अर्जुन पिता मायाराम नायक (३५) निवासी नयापुरा माकड़ोन की जहरीला पदार्थ खाने से सोमवार रात को मौत हो गई। अर्जुन की माकड़ोन में होटल है। सोमवार शाम करीब ६ बजे वो घर पहुंचा और उल्टियां करने के बाद बेसुध हो गया, तब परिजनों को पता चला कि उसने जहर खाया हुआ है।

Advertisement

मां गीताबाई रिश्तेदारों की मदद से उसे उज्जैन लेकर आई और निजी अस्पताल में इलाज कराया। जहां रात 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

अर्जुन के परिवार में मां के अलावा पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। उसकी होटल भी अच्छी चलती थी, इस कारण आर्थिक संकट जैसे हालात नहीं थे। परिजनों के मुताबिक अर्जुन यह कदम क्यों उठाया इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। माकड़ोन पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें