Advertisement

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी, 29 फरवरी को शिव नवरात्र

हरसिद्धि से 5 नंबर गेट तक नया मार्ग होगा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई हैं। मंदिर समिति अब मंदिर के बाहर भीड़ प्रबंधन के लिए अधोसंरचना का विकास करने में जुटी है। इसके लिए हरसिद्धि चौराहा से बड़ गणेश होते हुए 4 व 5 नंबर गेट का उन्नयन होगा। ऐसा हरसिद्धि चौराहा पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए किया जा रहा है।

महाशिवरात्रि की तैयारी के संबंध में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के संदीप कुमार सोनी ने बताया चारधाम मंदिर के सामने नवनिर्मित शक्तिपथ, श्री महाकाल महालोक, मान सरोवर फैसिलिटी सेंटर तथा टनल 1 व 2 के रूप में हुए निर्माण कार्यों की बदौलत एक दिन में 18 से 20 लाख भक्तों को सुविधा से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जा सकते हैं।

Advertisement

31 दिसंबर व 1 जनवरी को दो दिन में 10 से 12 लाख भक्तों ने सुविधा से भगवान महाकाल के दर्शन किए हैं। जबकि दोनों दिन उपलब्ध सुविधाओं का आधी क्षमता के साथ उपयोग किया गया था। महाशिवरात्रि पर 15 से 20 लाख भक्तों के आने का अनुमान है। ऐसे में अब बाहर भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए हरसिद्धि चौराहा से बड़े गणेश होते हुए 4 व 5 नंबर गेट का विकास कराया जाएगा। 8 मार्च को महाशिवरात्रि तक नए निर्माण का 90 फीसद काम पूरा हो जाएगा।

29 से शिव नवरात्र दू्ल्हा बनेंगे महाकाल

Advertisement

महाकाल मंदिर में 29 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पंचमी से शिव नवरात्र का शुभारंभ होगा। पुजारी भगवान महाकाल का दूल्हा रूप में श्रृंगार करेंगे। मंदिर में नौ दिन तक शिव विवाह उत्सव मनाया जाएगा। 8 मार्च महाशिवरात्रि तक भगवान का नित नए स्वरूप में शृंगार होगा। शिव नवरात्र में भोग आरती व संध्या पूजन का समय भी बदलेगा।

महाशिवरात्रि पर लगातार 42 घंटे होंगे दर्शन

8 मार्च को महाशविरात्रि पर महानिषाकाल में महाकाल की महापूजा होगी। भक्तों को लगातार 42 घंटे भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। 7 व 8 मार्च की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी। इसके साथ ही आम दर्शन की शुरुआत हो जाएगी, जो 9 मार्च की रात 11 बजे पट बंद होने तक जारी रहेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें