मैं यहां का दादा हूं, पैसा तो देना पड़ेगा…

चाय दुकान संचालक से बदमाश की दादागिरी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बडऩगर थाना क्षेत्र के हजारी बाग बस स्टैंड पर चाय की दुकान संचालक के साथ बदमाश ने दादागिरी की और उससे रुपए मांगे लेकिन जब दुकानदार ने मना किया तो उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। मामले में बडऩगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि हजारी बाग बस स्टैंड पर कमल पिता सुभाष मकवाना (42) निवासी नागेश्वर धाम की चाय की दुकान है। गुरुवार रात 11 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी वहां टीनू नामक बदमाश आया और शराब पीने के लिए रुपए मांगे। कमल ने रुपए देने से इंकार किया तो टीनू ने कहा कि मैं यहां का दादा हूं, पैसा तो देना पड़ेगा। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में फरियादी कमल मकवाना की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।









