Advertisement

Ind vs Eng 1st ODI:टीम India ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन और मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में मंगलवार को 25.2 ओवर में 110 रन पर ढेर कर दिया।

Advertisement

टीम इंडिया को जीत के लिए 111 रन चाहिए। भारत ने सिर्फ 18.4 ओवर में बिना विकेट खोए 114 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया।

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में 76 रन और शिखर धवन ने 54 गेंदों में 31 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें