Advertisement

IND vs SA 1st Test : Team India की पहली पारी 189 रन पर ऑलआउट

भारत कोलकाता टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 122 रन आगे है। शुक्रवार को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। दिन में 75 ओवर ही डाले जा रहे। 10 ओवर शेष रह गए।

Advertisement

दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन पर नाबाद लौटे। ओपनर यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने बोल्ड किया।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन टीम ने पहले ही घंटे में ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। टी-ब्रेक तक टीम के 8 बैटर्स पवेलियन लौट चुके थे।

Advertisement

आखिरी सेशन के तीसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने साइमन हार्मर और केशव महाराज के विकेट लेकर अफ्रीकी टीम को 159 रन पर ऑलआउट कर दिया।

बुमराह ने टेस्ट करियर में 16वीं बार पारी में 5 विकेट झटके हैं। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया। ओपनर ऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए।

Advertisement

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रियान रिकल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, ​​​​​​​काइल वेरिने (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन और कॉर्बिन बॉस ।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें