Popup Image
Advertisement

इंदौर की कंपनी बनाएगी शिप्रा नदी किनारे 29 किमी लंबे घाट, 563 करोड़ रु. खर्च होंगे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ से पहले शिप्रा नदी किनारे के 29 किमी लंबे घाट अब 593 की जगह 563 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हो जाएंगे। इंदौर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी दिलीप बिल्डकॉन से भी कम रेट का टेंडर देकर इसे बनाएगी। टेंडर की स्वीकृति के बाद काम आगे दौड़ सकेगा।

Advertisement

इस बार सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को शिप्रा स्नान कराने के लिए मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर से उन्हेल बायपास तक घाट बनाने की योजना बनाई है। इससे देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु पर्व और शाही स्नान आसानी से कर सकेंगे।

घाट बनाने के लिए जल संसाधन विभाग के नमामि शिप्रे डिविजन द्वारा 593.62 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया था। दो कम्पनियों ने टेंडर डाले थे जिसमें से इंदौर की फ़लौदी कंस्ट्रक्शन ने 5.11 फीसदी बिलो से 563.28 करोड़ रुपए का टेंडर खुला है। दिलीप बिल्डकॉन ने 3.25 फीसदी बिलो से 574.33 करोड़ रुपए का टेंडर दिया है। इंदौर की कंपनी का रेट सबसे कम होने के कारण टेंडर मंजूरी के लिए मुख्य अभियंता (सीई) को भेजा जाएगा। टेंडर मंजूरी के बाद घाट निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें