Advertisement

इंदौर :पत्नी ने खाया जहर, पति ने खुद को गोली मारी

इंदौर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों ने खुद को खत्म करने का फैसला लिया, लेकिन पत्नी बच गई और पति की मौत हो गई। विवाद के बाद पत्नी ने जहर खा लिया था, उसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है। पत्नी के जहर खाने के बाद पति ने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में दो बेटे है। दोनो बेटों को पता नही कि माता-पिता के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

घटना बाणगंगा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले अजब सिंह राजपूत का पत्नी बबीता से विवाद हुआ था। दोनों के बीच चल रही बहस के बीच बबीता ने जहर खा लिया। अजब सिंह ने भी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बबीता को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जब दोनो के बीच विवाद हो रहा था, तब दोनो बेटे शुभम और अनुज घर से बाहर थे। शुभम फैक्टरी में है, जबकि दूसरा बेटा अनुज गांव गया हुआ था। अजय मूल रुप से बीना गांव का रहने वाला है।

Advertisement

परिवार पांच साल से इंदौर में रह रहा था। जिस बंदूक से अजब सिंह के खुद को गोली मारी। वह लाइसेंसी बंदूक थी। पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। अजब सिंह एक कंपनी में काम करता था

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें