Advertisement

CJP प्रवक्ता रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव भी किया

स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

Advertisement

जयपुर। राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी के स्कूलों का दौरा करने का विरोध शुरू हो गया है। जयपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर खदेड़ दिया। उन पर पथराव भी किया गया। सीजेपी का जयपुर में दो सरकारी स्कूलों का दौरे का प्लान है। इसी क्रम में सीजेपी के कुछ कार्यकर्ता सुबह 8 बजे रामपुरा कंवरपुरा पहुंचे। यहां के स्कूल को जर्जर बिल्डिंग के कारण बंद कर दिया है। बच्चों को पास ही एक बाड़े में पढ़ाया जा रहा है।

हम स्कूल को अपने स्तर पर ठीक देंगे
ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है, ‘हम स्कूल को अपने स्तर पर ठीक देंगे। हम किसी भी बाहरी व्यक्ति को यहां नहीं आने देंगे। कॉकरोच यहां आकर गंदगी करना चाहते हैं, जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।Ó

Advertisement

राहुल गांधी ने पैलेट गन मामले की शिकायत की
नईदिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन चलने की मामले की शिकायत थाने तक पहुंच गई है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पीडि़त के साथ संसद मार्ग स्थित थाने पहुंचे और आवेदन दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें