Popup Image
Advertisement

महाकाल लोक में सहायक प्रशासक से मारपीट करने वाला जयपुर का परिवार पुलिस हिरासत में

धक्का-मुक्की में 6 लोगों को आई थी चोट, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज

Advertisement

उज्जैन। बुधवार रात महाकाल लोक स्थित लड्डू प्रसाद काउंटर के बाहर जयपुर के एक परिवार और कर्मचारियों के विवाद को सुलझाने गए सहायक प्रशासक व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि आशीष फलवाडिया सहायक प्रशासक हैं। उनकी रिपोर्ट पर सुनील पारिक, प्रिंस पारिक, रचना पारिक, सागरिका पारिक निवासी निर्माण नगर जयपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सहायक प्रशासक ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात 8.30 बजे लड्डू काउंटर पर एक परिवार काउंटर कर्मचारियों और गार्ड्स से बहस कर रहा था। उन्हें समझाने गया तो वह लोग बहस व गाली गलौज करने लगे। रोकने पर धक्का मुक्की की जिसमें उनके हाथ की कलाई, अलीशा द्विवेदी की ऊंगली, मुस्कान, नवीन शर्मा, हेमलता वाणी को चोट आईं। महाकाल चौकी पुलिस की मदद से पति पत्नी व उनके दोनों बच्चों को महाकाल थाने लेकर पहुंचे जहां पुलिस ने सहायक प्रशासक की रिपोर्ट पर परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर चारों को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

क्यों विवाद कर रहे थे कर्मचारी व गार्ड से: सहायक प्रशासक ने महाकाल थाने में जयपुर के परिवार पर केस दर्ज कराया है। जिसमें स्वयं सहित 6 लोगों के घायल होने की बात लिखी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ कि जयपुर का परिवार लड्डू प्रसाद काउंटर कर्मचारी और गार्ड से किस बात को लेकर विवाद कर रहा था। फिलहाल परिवार हिरासत में है। और उनसे कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें