Advertisement

कांपा शहर: रात का तापमान 8.2 डिग्री पर

एक दिन पहले 8.7 डिग्री था

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पौष महीने में ठंड ने अपने तेवर से शहर को कंपकंपा दिया है। बीती रात कड़ाके की ठंड रही। गुजरी रात के बाद गुरुवार की सुबह भी सर्दी के तेवर इस कदर तीखे रहे कि लोग ठिठुरते नजर आए। बीती रात एक बार फिर पारे ने सीजन का नया रिकॉर्ड बना दिया। बुधवार को दिनभर ठंडी हवा चली रहती और शाम होते-होते तो इसने कंपकंपी छुड़ा दी। बुधवार-गुरुवार की रात पारे ने एक बार फिर गोता लगाया और इसने सीजन की सबसे ठंडी रात का खिताब हासिल कर लिया।

वेधशाला में न्यूनतम तापमान  8.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे ठीक एक दिन पहले 10 दिसंबर को तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया था। बीती रात दर्ज तापमान रात के सामान्य तापमान (12 डिग्री) से 3.7 डिग्री कम है। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य तापमान 25 से 4.5 डिग्री ऊपर होकर 29.5 डिग्री पर चल रहा है। इससे पहले 19 नवंबर की रात सीजन का सबसे सर्द रात थी, तब न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया था। पंचांगों में पौष और माघ महीने कड़क ठंड के माने जाते हैं, ऐसे में आने वाले समय में ठंड और बढऩे की उम्मीद है।

Advertisement

7 दिन का तापमान

तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
4 दिसंबर 13.0 27.4
5 दिसंबर 11.7 26.5
6 दिसंबर 10.0 27.0
7 दिसंबर 11.0 28.5
8 दिसंबर 9.0 28.0
9 दिसंबर 9.5 29.0
10 दिसंबर 8.7 29.5
11 दिसंबर 8.2

बोवनी का काम पूरा, यूरिया का रैक पहुंचा

Advertisement

इधर उज्जैन जिले में रबी सीजन की बुवाई का काम पूरा हो गया है। मुख्य फसल गेहूं के पौधे छह इंच से ज्यादा बड़े हो गए हैं। पौधों में खाद देने का काम भी चल रहा है। कृषि विभाग ने यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उज्जैन में कर लिया है। बीते दिन ही रेलवे रैक से खाद उज्जैन पहुंची है। उज्जैन में अब ५ हजार मैट्रिक टन खाद का स्टॉक हो गया है। यहां से ही अन्य जगह भी खाद बेचा जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें