बच्चों की मौज: उज्जैन में रविवार को भी बंद रहेंगे स्कूल

सोमवार को राजसी सवारी का अवकाश
Advertisement
उज्जैन। स्कूली शिक्षा विभाग ने बच्चों को मौज का अवसर दे दिया है। उज्जैन में इस रविवार स्कूल बंद रहेगा। सोमवार को राजसी सवारी के कारण छुट्टी पहले से ही घोषित है।
दरअसल, उज्जैन शहरी सीमा में सावन-भादौ की सवारी को देखते हुए अभी रविवार को स्कूल लगाए जा रहे थे। सोमवार को विद्यालयों में छुट्टी हो रही थी। इस रविवार को शहरी सीमा के सभी स्कूलों में छुट्टी रखने का आदेश जारी किया गया है। डीईओ महेंद्र खत्री के अनुसार 7 सितंबर को उज्जैन में राजसी सवारी का अवकाश पहले से ही घोषित है। ऐसे में 6 सितंबर को भी शहरी क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
Advertisement









