सिंहस्थ की तैयारी : मुआयने के बीच काम की चिंता पाल रहे अफसर

उज्जैन। अंत की ओर बढ़ रहे साल ने सिंहस्थ के कामों को लेकर अफसरों को चिंता में डाल रखा है। निर्माण कार्य वाले विभागों के अधिकारी दिन-रात एक हुए हैं। कहीं काम तेजी से कराने पर जोर दिया जा रहा है तो कहीं मैनपावर बढ़ाने का। लक्ष्य सभी का एक ही है कि टाइमलाइन में क्वालिटी अनुसार काम पूरे हो जाए।
स्मार्टसिटी की सीईओ डॉ. नेहा जैन ने गुरुवार को वीर भारत संग्रहालय का मुआयना किया। उन्होंने मैनपावर को लेकर चिंता जताई। खासकर तकनीकी अधिकारियों की तैनाती पर। उन्होंने हर निर्माण स्थल पर एक अफसर की नियुक्ति करने का कहा।
डॉ. जैन ने कहा कि वर्क फ्रंंट्स पर पर्याप्त मैनपावर हो। समर्पित टीम बनाई जाए। निगरानी, समन्वय और पर्यवेक्षण के लिए तकनीकी अधिकारियों एवं कर्मियों की स्थायी रूप से तैनाती की जाए। निर्माण कार्य में व्यवधान नहीं आए। आवश्यक सामग्रियों की अग्रिम खरीदी करें।
हरियाखेड़ी का प्रोजेक्ट देखा, जानकारी ली
उज्जैन। सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने गुरुवार को हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट का काम देखा। गऊघाट वाटर प्लांट, शांति पैलेस चौराहा पर पाइप लाइन कार्य और महाश्वेता नगर में बनने वाली पानी की टंकी के निर्माण का उन्होंने मुआयना किया। सिंह ने कार्य प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही समय सीमा में क्वालिटी के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।
नगरनिगम के रात में भी चल रहे काम, देखने निकले निगमायुक्त
उज्जैन। सिंहस्थ के लिए सभी विभाग दिन-रात एक किए हुए हैं। सबसे भारी जिम्मेदारी नगरनिगम पर है। शहरी सीमा में काम कर रही इस एजेंसी के काम रात में भी चल रहे हैं।
9.44 करोड़ रुपए की लागत से नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे तक बन रही 550 मीटर लंबी एवं 45 मीटर चौड़ी सड़क देखने निगमायुक्त पहुंचे। सड़क के दोनों ओर 2.25 मीटर चौड़ा ग्रीन बेल्ट, मध्य डिवाइडर में पौधारोपण, सर्विस रोड और सर्विस रोड के दोनों ओर फुटपाथ बनाया जा रहा है।
मार्ग पर अतिक्रमण और अवैध पाॢकंग नहीं होने दें निगम आयुक्त ने कहाकि चौड़ीकरण वाले मार्ग पर अतिक्रमण और अवैध पाॄकंग नहीं होने दें।









