कार में तोडफ़ोड़ कर उत्पात मचाने वाले दो बदमाश को किया गिरफ्तार

उज्जैन। कार में तोडफ़ोड़ कर उत्पात मचाने वाले दो बदमाशों को नागझिरी पुलिस ने हिरासत मेंं लिया है।
दरअसल, विशाल चंदाना ने बुधवार रात अपनी स्विफ्ट कार क्रंमाक एमपी 13 जेडडब्ल्यू 1934 घर के सामने खड़ी की थी। रात करीब 10.30 बजे अज्ञात युवकों ने उनकी कार के कांच फोड़ दिए थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में तीन युवक कार में तोडफ़ोड़ करते दिखे थे। इनकी पहचान पंकज सुनेहरे, सुजल मिर्गोटे एवं आशीष कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने इनमें से दो गोपालपुरा निवासी पंकज सुनेहरे और सुजल मिर्गोटे को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement
Advertisement









