Advertisement

कुंभ नगरी : 40 किसानों को और जारी होंगे नोटिस

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ में स्थाई कुंभ नगरी विकसित करने के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण मोजमखेड़ी के 40 और किसानों को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन किसानों से अगले हफ्ते चर्चा की जा सकती है। आज सुबह 11 बजे से प्राधिकरण कार्यालय में करीब सौ किसानों को बुलाया गया है। सभी से चर्चा के बाद आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

Advertisement

सिंहस्थ 2028 में 2367 हेक्टेयर जमीन पर स्थाई कुंभ नगरी विकसित की जाएगी। इसके लिए यूडीए को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राधिकरण किसानों की जमीन विकसित कर इस योजना को आकार देगा। इससे किसानों की जमीनों की कीमतें भी महंगी हो जाएंगी। प्राधिकरण लैंड पुलिंग योजना के माध्यम से किसानों की इन जमीनों पर विकास कार्य करेगा।

प्लान के तहत चौड़ी सडक़ें बनाई जाएंगी और स्थाई बिजली लाइनें डाली जाएंगी। अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किए जाएंगे। सरकार इस योजना के अंतर्गत किसानों को आधी विकसित जमीन देगी और अन्य पर सडक़ें आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए भीतरी गांव के करीब सौ किसानों को नोटिस जारी कर चर्चा के लिए बुलाया गया है। इस दौरान किसानों की आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। आपत्तियों के निराकरण के लिए पहले दौर में 30 मई को किसानों से चर्चा हो चुकी है। आज दूसरे दौर की चर्चा हो रही। अब 8 और 9 मई को किसानों को आपत्तियों के निराकरण के लिए नोटिस जारी किए जा रहे।

Advertisement

किसान भी तैयार मांग रहे ज्यादा मुआवजा
इस योजना के लिए अब किसान भी तैयार हो गए हैं। हालांकि अधिकतर किसान अपनी जमीन का मुआवजा ज्यादा मांग रहे हैं। सरकार जो मुआवजा तय करेगी, उसी के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें