Popup Image
Advertisement

देर रात अज्ञात वाहन ने जीजा-साले को मार दी टक्कर, एक की मौत

जीरो पॉइंट ब्रिज ने फिर ले ली युवक की जान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जीरो पॉइंट ब्रिज पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। बीती रात यहां से गुजर रहे जीजा-साले की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया।

मांगलिया (इंदौर) में रहने वाला 27 वर्षीय रवि पिता कमल राजौरिया पंवासा स्थित ससुराल आया था। यहां से वह जीजा जितेंद्र के साथ बाइक से जीरो पॉइंट ब्रिज से गुजर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को चरक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया। रवि के रिश्तेदार राहुल ने बताया कि वह पीथमपुर में काम करता था। उसका 2 माह का बच्चा है।

Advertisement

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

तनोडिय़ा निवासी 60 वर्षीय अशोक पिता शिवनारायण मंदिर दर्शन करने गया था। वहां से पैदल घर लौटते समय बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर घायल अशोक को परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे अनिल ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक चालक भी घायल हुआ है जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। उसके पिता फर्नीचर बनाने का काम करते थे। उनके 5 बच्चे हैं।

Advertisement

खाद लेकर घर जा रहे वृद्ध को टक्कर मारी, मौत

आमरीखेड़ा महिदपुर निवासी 62 वर्षीय सेवाराम पिता कर्मा खेत से खाद की बोरी लेकर पैदल घर जा रहा था तभी रास्ते में पीछे से लोडिंग वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल सेवाराम की अस्पताल में मौत हो गई। भाई जगदीश ने बताया कि लोडिंग वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसके भाई के 5 बच्चे हैं। वह खेती करता था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें