आकाशीय बिजली कडक़ी, दहशत से बालिका की मौत

उज्जैन। ग्राम धनावा में रहने वाली बालिका घर के बाहर खेल रही थी तभी आकाशीय बिजली खेत में गिरी। बिजली गिरने की तेज आवाज से बालिका सहम गई और उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisement
भेरूगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया है।पिंकी पिता मुकेश 10 वर्ष निवासी धनावा थाना भेरूगढ़ के मामा अंतर सिंह ने बताया कि वह शाम को घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान बारिश होने लगी और तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली घर के पास स्थित खेत में गिरी।
बिजली गिरने के दौरान तेज आवाज की धमक से पिंकी सहम गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजन बालिका को लेकर अस्पताल आए जहां डॉक्टर परीक्षण के बाद शव को पीएम रूम में रखवाया और पुलिस को सूचना दी।
Advertisement








