Advertisement

बड़े मंदिरों की तरह होगा छोटे मंदिरों का भी विकास, 28 को सम्मेलन

उज्जैन। सरकार बड़े मंदिरों की तरह ही छोटे सरकारी मंदिरों का विकास करने की योजना पर काम कर रही है। इस संबंध में 28 दिसंबर को उज्जैन में पुजारियों का सम्मेलन होगा।

Advertisement

धर्मस्व विभाग के जरिये छोटे मंदिरों को भी विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। चूंकि इन मंदिरों की संख्या काफी है, ऐसे में समग्र विकास की योजना बनाने के लिए पुजारी-संतों की मदद ली जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में उज्जैन जिले के पुजारियों के साथ अफसरों ने बैठक की और उन्हें सम्मेलन की जानकारी दी।

जन अभियान परिषद् के मार्फत होने वाले सम्मेलन के लिए उज्जैन जिले के 172 पुजारी-महंतों को बुलाया गया था। इसमें अंगारेश्वर मंदिर के पुजारी मनीष उपाध्याय भी शामिल थे। डिप्टी कलेक्टर सरितालाल और जन अभियान परिषद के नोडल अधिकारी जय दीक्षित की मौजूदगी में हुई मीटिंग में कालिदास अकादमी में होने वाले सम्मेलन की जानकारी दी गई। पुजारियों को बताया गया कि सम्मेलन संभाग स्तरीय होगा। इसमें मंदिर विकास पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement

क्या होगा सम्मेलन में

मंदिरों के विकास के लिए समिति गठित की जाएंगी।

Advertisement

अगर मंदिर के पास जमीन है तो उसका क्या सदुपयोग किया जा सकता है।

सरकारी स्तर पर मंदिरों के विकास के लिए किसी चीज की जरूरत है।

मंदिरों का जीर्णोद्वार कैसे कराया जा सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें