Advertisement

लाइनमैन ने कहा- तार मुझे दो करंट से झुलसा युवक, मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगर के थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बागपुरा में शुक्रवार को दर्दनाक घटना हुई। यहां हाईटेंशन की लाइन जोड़ रहे लाइनमैन ने टूटा पड़ा तार एक युवक से मांगा लेकिन उसमें करंट था जिससे वह झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

 

Advertisement

मृतक का नाम दरबार पिता अंतर सिंह (27) निवासी ग्राम बागपुरा, कानड़ है। पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवा के चलते गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूट गई थी। शुक्रवार को लाइनमैन उसे सुधारने पहुंचा था।

सुबह करीब 10 बजे वह तार जोड़ रहा था और पास में ही दरबार सिंह खड़ा था। लाइनमैन ने उसे तार देने को कहा लेकिन उसमें करंट था, जैसे ही दरबार सिंह ने तार किया करंट के कारण वह बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरबार सिंह विवाहित है और उसके दो बच्चे है। घटना के समय उसकी पत्नी रतलाम गई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें