Advertisement

इंदौर में शराब ठेकेदार ने की आत्महत्या

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक शराब कारोबारी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भूपेंद्र रघुवंशी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से शराब व्यवसाय से जुड़े थे।

 

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र लंबे समय से ब्लैकमेलिंग और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। पुलिस को घटनास्थल से पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के पीछे के कारणों का विस्तार से उल्लेख किया है। सुसाइड नोट में उन्होंने एक महिला समेत कई अन्य लोगों पर लगातार परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

भूपेंद्र ने नोट में लिखा कि वह इन परिस्थितियों से बेहद तंग आ चुके थे और अब और संघर्ष करने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

परिजनों ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र को लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और आवश्यक होने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।यह घटना एक बार फिर इस ओर इशारा करती है कि मानसिक तनाव और ब्लैकमेलिंग जैसी परिस्थितियां किसी की जिंदगी को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें