Advertisement

लव जिहाद: युवक को पुलिस के हवाले किया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बजरंग सेना और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार रात मक्सी रोड इलाके से एक युवक को लव जिहाद की आशंका में पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। यह युवक नागझिरी निवासी युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घूम रहा था। युवती द्वारा थाने में किसी तरह की शिकायत करने से इंकार किए जाने के बाद युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

देर शाम बजरंग सेना और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को किसी सूत्र के जरिए युवक और युवती की मक्सी रोड पर होने की जानकारी मिली थी। मंच के पदाधिकारियों ने इन्हे रोका, पूछताछ करने पर युवक का नाम मोहसिन पिता मुश्ताक उम्र 29 साल निवासी भार्गव मार्ग सब्जी मंडी के नजदीक होने का पता चला है। मोहसिन खाराकुआं थाने के पास ही फल फ्रूट का ठेला लगाता है। उसके साथ मोटरसाइकिल पर मौजूद 20 वर्षीय युवती नागझिरी में रहती है। मौके पर ही युवती के माता-पिता को भी बुला लिया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बातचीत के दौरान ही मोहसिन ने अपने मोबाइल फोन से काफी सारा डॉटा डिलीट कर दिया था। इसके बावजूद उसके मोबाइल फोन से कुछ लडकियों के साथ की चैटिंग की जानकारी मिली है। हिंदू जागरण मंच से जुड़े कपिल कसेरा के मुताबिक मोहसिन ने युवती को विवाह का प्रलोभन दिया था। उसे तत्काल ही पंवासा थाना ले जाया गया। परिजनों से मिलने के बाद उक्त युवती ने थाने में मोहसिन के खिलाफ किसी तरह की शिकायत करने से इंकार कर दिया, लिहाजा पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की है।

Advertisement

संगठन ने भी बदली रणनीति
मप्र खासतौर पर इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में लव जिहाद का बड़ा नेटवर्क धरे जाने और लव जिहाद में शामिल युवाओं को आर्थिक मदद दिए जाने के खुलासों के बाद अब बजरंग दल, बजरंग सेना, हिंदू जागरण मंच जैसे संगठनों ने भी अपनी रणनीति बदली है। लव जिहाद जैसे कई सारे मामलो में आरोपियों को आसानी से जमानत मिल जाने और उनके खिलाफ पुख्ता प्रकरण नहीं बन पाने जैसे घटनाक्रम सामने आने के बाद अब यह तय किया गया है कि लव जिहाद जैसे विषयों में हिंदू जागरण मंच की टीम ही सभी संगठनों के बीच समन्वय का काम करेगी। इस टीम के सदस्य लव जिहाद जैसे विषय सामने आने के बाद पर्याप्त साक्ष्य भी एकत्रित कर पुलिस के सुपुर्द करेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें