Advertisement

महाकाल बाबा को दिया दिल्ली में बना जलपात्र

गुप्तदान-महादान

Advertisement

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों ने विभिन्न प्रकार के दान किए हैं। दिल्ली के एक भक्त ने गुप्त दान के रूप में 7163 ग्राम वजन का चांदी का जल पात्र अर्पित किया। इस पात्र की कीमत लगभग 7 लाख रुपए है।

सारंगपुर के भक्त अध्ययन कुमार ने चांदी का छत्र, हार और भोग पात्र भेंट किया। इन वस्तुओं का कुल वजन 112.400 ग्राम है, जिनकी कीमत करीब 1 लाख रुपए है। मंदिर समिति ने दानदाताओं को रसीद प्रदान की।

Advertisement

उज्जैन के चिकित्सा व्यवसायी श्याम माहेश्वरी ने मंदिर समिति द्वारा संचालित अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण दान किए। इनमें ब्लड प्रेशर मेजरमेंट इलेक्ट्रॉनिक मॉनीटर, ग्लूकोमीटर और वेइंग मशीन शामिल हैं। साथ ही उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा के लिए आवश्यक दवाएं भी प्रदान कीं। मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने दानदाता को प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें