श्रद्धालु का बैग ई- रिक्शा में छूटा ,यूनिक आईडी से महाकाल पुलिस ने चुटकियों में ढूंढा

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। कोटा से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के दो बैग ई-रिक्शा में छूट जाने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने महज एक घंटे में उन्हें ढूंढकर यात्रियों को लौटा दिया।

बुधवार शाम 6 बजे 10 श्रद्धालु उज्जैन रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा लेकर महाकाल मंदिर पहुंचे। लेकिन जब ई- रिक्शा चला गया तो उन्हें पता चला कि उनके दो बैग रिक्शा में ही रह गए हैं। यात्रियों ने खुद रिक्शा की खोजबीन की, लेकिन नाकाम रहे।श्रद्धालु कपिल खत्री निवासी कोटा ने तुरंत महाकाल पुलिस से संपर्क किया।
महाकाल थाने के एएसआई चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसी वक्त सीसीटीवी फुटेज खंगाली और रिक्शा की यूनिक आईडी के जरिए रिक्शा चालक का पता लगाया। थाने बुलाकर रिक्शा से बैग बरामद किए गए और उन्हें सुरक्षित लौटाया गया। श्रद्धालुओं ने बैग मिलने पर महाकाल थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। रिक्शा चालक को भी बेग रिक्शा में छूटे जाने का पता नहीं चला था। यात्रियों ने जिस जगह बेग रखा था, वहीं से उन्हें मिल गया।
View this post on InstagramAdvertisement









