Popup Image
Advertisement

दूल्हा बने बाबा महाकाल, फूलों से सजाया सेहरा

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हर त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का उल्लास भी यहां बीते कुछ दिनों से छाया हुआ है। अब महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बाबा महाकाल दूल्हा स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

शनिवार सुबह 4 बजे बाबा महाकाल का सप्तधान और सवा मन फूलों से सेहरा सजाया गया है। श्रृंगार में सप्तधान मुखौटा, चांदी का छत्र, स्वर्ण त्रिकुंड, कुंडल और नए वस्त्र बाबा को धारण करवाए गए हैं। श्रृंगार के बाद सुबह 6 बजे सेहरा आरती की गई और सवा लाख बिल्व पत्र अर्पित किए गए।

सेहरा आरती के दौरान बाबा महाकाल को भोग भी लगाया गया। उनके साथ कोटेश्वर महादेव और चंद्रमोलेश्वर महादेव को भी भोग लगाया गया। भोग में पंचमेवा और पंच मिष्ठान शामिल थे। इसके अलावा पांच प्रकार के फल और अन्य सामग्री भी अर्पित की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें