Advertisement

मकर संक्रांति: चायना डोर की खरीदी बिक्री और उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मकर संक्रांति पर्व की तैयारी के क्रम में प्रशासन ने चायना डोर की खरीदी-बिक्री और उपयोग पर अभी से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध आगामी दो महीने तक लागू रहेगा।

Advertisement

मकर संक्रांति पर शहर में पतंगबाजी जमकर होती है। पहले तो सामान्य धागे से ही शहर में पतंग उड़ाई जाती थी लेकिन पिछले कुछ सालों में शहर में चायना डोर का उपयोग तेजी से बढ़ा है। प्लास्टिक से बनी इस डोर से लोगों के चोटिल होने की घटनाओं को देखते हुए हर साल इस पर प्रतिबंध लगाया जाता है, इसी कड़ी में इस बार भी अभी से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

क्या नहीं कर सकेंगे

Advertisement

पतंगबाजी में कोई भी व्यक्ति चायना डोर का उपयोग नहीं करेगा। इसका निर्माण, खरीदी और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें