सोने के नाम ठगी करने वाला गिरफ्तार

उज्जैन। सस्ते दामों पर सोना दिलाने का लालच देकर करीब 9.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी फरियादी को नकली सोने का पैकेट थमाकर 23 लाख और ठगने की कोशिश कर रहा था। मुख्य सूत्रधार अभी फरार है, 13 सेठीनगर निवासी अजय जाधव (पिता मारुतिराव जाधव) ने माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2023 में उसकी मुलाकात राज उर्फ सुरेश निवासी मुंबई से हुई थी। उसने खुद को सोना-चांदी व्यवसायी बताते हुए बाजार से बेहद सस्ते दामों पर सोना दिलाने का झांसा दिया। उसने अपने सहयोगी के साथ ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करवाई। 5 अक्टूबर 2023 को राज का साथी रोहित उर्फ अंकुर जोशी ने गुजरात से उज्जैन आकर 7 लाख 62 हजार रुपए नगद ले लिए। सोना देने का बहाना बनाकर चंपत हो गया।
आरोपी अजय को गुमराह कर पैसे ऐंठते रहे। पीडि़त ने रुपए वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 18 मई को रोहित जोशी ने अजय को पीजीवीटी ग्राउंड बुलाया और सोना देने का झांसा देकर 23 लाख रुपए मांगे। पहले से सतर्क माधवनगर पुलिस ने रोहित जोशी फरियादी को नकली सोने के पैकेट के साथ दबोच लिया। मुख्य आरोपी राज फरार है।









