Popup Image
Advertisement

एनडीपीएस के दो अलग-अलग मामलों में फरार 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

उज्जैन। एनडीपीएस के दो अलग-अलग मामलों में फरार 20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले 45 साल के शेख अमजद की पुलिस को एमडी बनाने का केमिकल सप्लाई करने के मामले में तलाश थी। उसने उज्जैन के रहने वाले अर्पित उर्फ सौरभ में एमडी तैयार करने वाले केमिकल की खरीदी की थी। अर्पित ने उसे 75 किलोग्राम ब्रोमोपोल केमिकल बेचा था। इस उपयोग एमडी तैयार करने में होता है। अर्पित के पास से मिले 3 बिल में शेख अमजद का नाम आया था। पुलिस ने इस मामले में अमजद को आरोपी बनाया था।

Advertisement

फरार होने के कारण उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दूसरा मामला भी चिमनगंज थाने का था। गरोठ रोड पर उंडासा के नजदीक जनतानगर के धर्मेंद्र उर्फ धम्मे बुंदेला को पकड़ा गया था। उससे 28 ग्राम एमडी बरामद हुई थी। उसने बताया था कि वह यह एमडी झालावाड़ में रहने वाली अमजद से लाया था। इस मामले में भी भी अमजद पर 10 हजार रुपए का इनाम था। इस तरह दो मामलों में २० हजार का इनाम होने के बाद भी अमजद पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने टीम भेजी थी और उसने राजस्थान के डग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एमडी संबंधी पूछताछ
आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी एमडी कैसे तैयार करता था। वह कच्चा माल कहां से लाता था। तैयार माल कहां खपाता था। उसके क्लाइंट कौन थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें