मंगलनाथ मंदिर ने बनाया आय का रिकॉर्ड, 2025 में 5.46 करोड़ की कमाई

उज्जैन। मंगल ग्रह की उत्पत्ति स्थली भगवान श्री मंगलनाथ मंदिर के लिए बीता वर्ष 2025 उपलब्धियों भरा रहा। इस साल मंदिर को 5.46 करोड़ रुपए की आय हुई है।

Advertisement
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के.के. पाठक ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में मंदिर को विभिन्न पूजनों और व्यवस्थाओं के माध्यम से 5 करोड़ 46 लाख 17 हजार 599 रुपए की आय प्राप्त हुई है। शिप्रा तट स्थित इस प्राचीन मंदिर में मंगल दोष निवारण के लिए देश के कोने-कोने के साथ विदेशों से भी यजमानों का आगमन होता है। प्रतिदिन प्रात: आरती के बाद 7 से दोपहर 3.30 बजे तक सतत रूप से भात पूजन और अन्य विधान संपन्न कराए गए।
Advertisement









