Advertisement

चैंबर उफन रहे, खुली छोड़ी नाली, फर्शी नहीं लगाई

मानसून की मुसीबत

Advertisement

उज्जैन। मानसून का सीजन मुसीबत भी लाया है। सड़क की खराबी, खुदाई, कीचड़ और गंदगी के साथ अब चैंबर चोक होने की समस्या भी आम हो गई है।

सीवरेज चैंबर से बह रह पानी
वार्ड नंबर 19के निजातपुरा इलाके में सीवरेज चैंबर चोक हो गया है। इस वजह से पानी बहकर सड़कों पर आ रहा है। इमली गली में स्थित चैंबर के ओवरफ्लो होने की कई शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। बदबू और मच्छरों के कारण पूरे क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं।

Advertisement

कनेक्शन के बाद खुली छोड़ी नालियां
पुराने शहर के पटेल नगर में भी सीवरेज प्रोजेक्ट मुसीबत बन गया है। यहां हाउस कनेक्शन करने के लिए नालियों से फर्शियां हटा दी गईं। कनेक्शन होने के बाद नालियों को ढंका नहीं गया। ऐसे में बदबू से लोग परेशान हो रहे हैं। मच्छरों की समस्या भी हो रही है।

मंगलकॉलोनी में नाला खुला छोड़ा
वार्ड 42 के सेठी नगर के पास स्थित मंगलकॉलोनी में तीन महीने पहले सफाई और दीगर काम के लिए नाले से फर्शियां हटाई गई थीं। तीन महीने बाद भी फर्शियां नहीं लगाई गईं। यहां रहने वाले प्रोफेसर एनके शाह ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो अफसर पहुंचे और एक महीने में समस्या हल करने का आश्वासन देकर शिकायत वापस करवा ली। इस बात को भी एक महीना बीत गया है और नाला यूं ही खुला पड़ा हुआ है।

Advertisement

अपने वार्ड की समस्या हमें भेजें
अगर आप भी अपने वार्ड में सड़क, गंदगी, कीचड़, पानी, बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या हमें भेजिए। इसे हम जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे। सूचना हमें मोबाइल नंबर 9826311828 पर दे सकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें