Popup Image
Advertisement

लापता युवक की लाश मिली

उज्जैन। घर से लापता युवक की बुधवार शाम नाले से मिली। कुछ देर बाद ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने देर शाम पोस्टमार्टम करवाया। राघवी थाना पुलिस ने बताया ग्राम घौंसला के समीप नाले से बदबू आने की सूचना लोगों ने दी थी जिस पर पुलिस पहुंची और सर्चिंग करवाई। यहां युवक की लाश मिली जो करीब 4 दिन पुरानी है।

Advertisement

मृतक की शिनाख्त दीपक पिता ओमप्रकाश (28) निवासी झेलिया खेड़ी राघवी के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि दीपक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह घर पर नहीं रहता था, उसे कई बार घर लेकर आते थे लेकिन वह बार-बार लापता हो जाता था। पुलिस ने देर शाम मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें