Popup Image
Advertisement

सिंहस्थ पर मोहन सरकार का बड़ा निर्णय, लैंड पुलिंग निरस्त कर किसानों की भावना का किया सम्मान

विश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव : सीएम डॉ. यादव

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन सिंहस्थ के लिए अब लैंड-पुलिंग नहीं होगी। यह फैसला सोमवार रात सीएम डॉ. मोहन यादव ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद लिया है। इस संबंध में उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन को आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अफसरों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मुख्यमंत्री निवास में बैठक की। इसमें सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की गई। सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी। साधु-संतों और किसानों के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखते हुए सिंहस्थ क्षेत्र में होने वाली लैंड पुलिंग योजना को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण ने सिंहस्थ क्षेत्र में स्पिरिचुअल सिटी बनाने के लिए योजना प्रस्तावित की थी। टीडीएस 8-9-10 और 11 के नाम से बनी इस योजना में करीब 1800 किसानों की 2300 हे. जमीन को विकसित करने का प्लान बनाया गया था। किसान इस योजना के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि लैंड पुलिंग में जमीन जाने से वे खेती कहां करेंगे। भारतीय किसान संघ ने इस संबंध में मोर्चा संभाला था। आखिर में सरकार ने किसानों की भावनाओं का सम्मान कर योजना को निरस्त कर दिया।

Advertisement

बैठक में भाजपा प्रदेशध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह आंजना, संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, प्रदेश मंत्री भारतसिंह बैस उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें